POULTRY FARMING : अब लाखों के नुकसान से बचेंगे पोल्ट्री मालिक पोल्ट्री फार्म से बिक्री के बाद मुर्गे-मुर्गियों को बेहद अव्यवस्थित तरीके से स्लॉटरिंग के लिए ले जाया जाता है। बिक्री के दौरान और स्लॉटर से पहले उनका वजन होता है। इसके समाधान के लिए CARI के वैज्ञानिकों ने कैरी कंफर्ट नाम की दवा तैयार की है। ये दवा देने से ट्रांसपोर्ट में 10 की जगह 5 से 6 फीसदी ही वजन कम होगा। जानिए क्या हैं इस दवा के फायदे। HIGHLIGHTS अब ट्रांसपोर्ट के दौरान अधिक कम नहीं होगा मुर्गियों का वजन CARI के वैज्ञानिकों ने तैयार की कैरी कंफर्ट नाम की दवा वैज्ञानिकों के अनुसार ट्रांसपोर्ट के दौरान तनाव होने से मुर्गी का वजन 10 फीसदी तक कम हो जाता है ये दवा देने से ट्रांसपोर्ट में 10 की जगह 5 से 6 फीसदी ही वजन कम होगा 4 घंटे से अधिक समय ट्रांसपोर्ट में रहने पर तनाव में आती हैं मुर्गियां जिससे कम होता है वजन तनाव में आने से मुर्गियों के मीट की गुणवत्ता भी कम होती है इस दवा को देने से तनाव कम होगा जिससे मीट की गुणवत्ता भी बेहतर रहेगी जल्द बाजार में आएगी तकनीक एक मुर्गी पर सिर्फ 50 से 60 पैसे का होगा खर्च